राजस्थान:बांसवाड़ा में अवैध संबंधों के शक में हत्या, मुख्य आरोपी को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना – Banswara-murder-case-wife-illicit-relationship-suspicion-life-imprisonment-anil

सेशन कोर्ट ने सुनाई सजा।
नेटवर्क
November 3, 2026

सेशन कोर्ट ने सुनाई सजा।
नेटवर्क
बांसवाड़ा के जिला एवं सेशन कोर्ट ने पत्नी के साथ अवैध संबंधों के संदेह में एक व्यक्ति की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने आरोपी को हत्या का दोषी मानते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। यह फैसला घाटोल थाना क्षेत्र के हिम्मत सिंह का गढ़ा गांव में हुए हत्याकांड की सुनवाई पूरी होने के बाद सुनाया गया।
संदेह में लाठियों से किया हमला
मामले के अनुसार 22 मार्च, 2024 को घाटोल थाना क्षेत्र के हिम्मत सिंह का गढ़ा गांव में सनसनीखेज वारदात हुई थी। आरोपी अनिल पुत्र विजयपाल ने सेमलापाड़ा कंठाव निवासी देवीलाल पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी अनिल को अपनी पत्नी के साथ देवीलाल के अवैध संबंधों का संदेह था। इस हमले में गंभीर चोटें आने के कारण देवीलाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया।
अदालत में पेश किए साक्ष्य
पुलिस ने मामले की जांच के बाद मुख्य आरोपी अनिल और अन्य के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक योगेश सोमपुरा ने पैरवी की। सुनवाई के दौरान कोर्ट के समक्ष 13 गवाह और 50 दस्तावेज साक्ष्य के रूप में पेश किए गए।
ये भी पढ़ें- राजस्थान: बॉर्डर पर ड्रोन से गिराई हथियार व आरडीएक्स की खेप, कारतूस बरामद; पंजाब के दो युवक पकड़े गए
अन्य आरोपियों को मिली राहत
अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर मुख्य आरोपी अनिल को हत्या का दोषी पाया और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही कोर्ट ने उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। वहीं, मामले में शामिल अन्य सह-आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।
November 13, 2026
राजस्थान के बांसवाड़ा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के साथ रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है। जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर छात्रों पर देर रात तक परेशान करने, अश्लील हरकतें करवाने, अपमानित करने और धमकाने के आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने 10 आरोपी सीनियर छात्रों […]
November 10, 2026
आनंदपुरी पुलिस थाना। विस्तार बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के जुनी टिम्बी गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों के साथ मारपीट की। इस दौरान उसने दो साल के बेटे को उठाकर जमीन पर जोर से पटक दिया। गंभीर चोट लगने से […]
November 9, 2026
बांसवाड़ा जिले में पंचायत चुनाव के बाद आपसी रंजिश को लेकर मारपीट की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। सल्लोपाट थाना क्षेत्र के खुंटी नारजी गांव में दो चचेरे भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। वहीं, आनंदपुरी क्षेत्र के तेजपुरा गांव में नवनिर्वाचित सरपंच और उसके समर्थकों पर एक बुजुर्ग सहित तीन लोगों से मारपीट […]
