नागौर में दर्दनाक हादसा:बाइक को टक्कर मारकर 200 फीट तक घसीटता रहा ट्रेलर, दो युवकों की मौत के बाद लगी आग – Tragic Accident In Nagaur Trailer Drags Bike For 200 Feet Two Youths Killed Before Vehicle Catches Fire

सांकेतिक फोटो
November 3, 2026

सांकेतिक फोटो
नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर अलाय से बीकानेर की ओर कालानाडा के पास सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोयले से भरे एक ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रेलर बाइक को करीब 200 फीट तक घसीटता हुआ ले गया।
दोनों युवकों की मौके पर ही मौत
पुलिस के अनुसार, ट्रेलर बीकानेर से नागौर की ओर आ रहा था। कालानाडा के पास ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बीकानेर जिले के मालियाणा निवासी महावीर पुत्र कोजाराम जाट और बुद्धाराम पुत्र चेनाराम जाट के रूप में हुई है।
चालक ने कूदकर बचाई जान
हादसे के बाद ट्रेलर चालक ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गोगेलाव टोल की एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों के शवों को नागौर के जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- राजस्थान डिप्टी मेयर चुनाव आज: मेयर के बाद अब किसका चलेगा नंबर गेम? अजमेर-पाली से भरतपुर तक निर्दलीय अहम
घटना के कुछ देर बाद ट्रेलर में लगी आग
हादसे के कुछ देर बाद कोयले से भरे ट्रेलर में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रेलर के टायरों और आगे के हिस्से में आग की लपटें उठने लगीं। आग विकराल होने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर नागौर नगर परिषद के अग्निशमन विभाग की दो दमकल मौके पर पहुंचीं। इसके अलावा नोखा से भी एक दमकल टीम को बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
November 11, 2026
नोटों की दीवार बनाकर पूजा करता परिवार विस्तार देशभर में दिवाली की धूम के बीच राजस्थान का एक लक्ष्मी पूजन वीडियो चर्चा में है। यह वीडियो नागौर के शराब कारोबारी सुभाष ठेकेदार के घर का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने दीपोत्सव पर मां लक्ष्मी की आराधना के लिए 500 […]
November 8, 2026
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के मतदान के दौरान बुधवार को डीडवाना और नागौर में विवाद और हंगामे की घटनाएं सामने आईं। डीडवाना के वार्ड-11 में वोट डालने पहुंचे निर्दलीय विधायक यूनुस खान के साथ धक्का-मुक्की हुई। वहीं, नागौर के खत्रीपुरा में फर्जी मतदान के आरोप को लेकर दो गुटों के बीच विवाद के बाद […]
November 7, 2026
विधायक लक्ष्मणराम मेघवाल विस्तार मेड़ता के विधायक लक्ष्मणराम मेघवाल ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की ओर से लगाए गए विभिन्न आरोपों का करारा जवाब दिया है। विधायक ने सांसद को सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि गरीब किसान के बेटे से पंगा मत लीजिए, वरना राजस्थान विधानसभा और लोकसभा के चारों तरफ घूमते रहेंगे और […]
