राजस्थान:सड़क हादसे में डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभागाध्यक्ष की मौत, इस जगह क्षतिग्रस्त मिली कार – Rajasthan: Head Of Surgery Department At Dungarpur Medical College Dies In Road Accident.

सांकेतिक
November 5, 2026

सांकेतिक
राजस्थान के डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रमुख 42 वर्षीय डॉ. राजेश रोत की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार सागवाड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेठाना के समीप दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। हादसा किस तरह हुआ और डॉ. रोत कहां से आ रहे थे, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। सागवाड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त मिली कार
सागवाड़ा के थानाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जेठाना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर डॉ. राजेश रोत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय डॉ. रोत कार में अकेले सवार थे।
पढ़ें: त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में आज से शारदीय नवरात्र: जगमगा उठा मां का दरबार; पीएम से सीएम तक लगा चुके हैं हाजिरी
हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे सागवाड़ा अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया।
हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
थानाधिकारी मनीष कुमार के अनुसार, दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और डॉ. रोत कहां से आ रहे थे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। पुलिस टीम हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
डॉ. राजेश रोत ने अपने चिकित्सा सेवाकाल के दौरान कई बड़े और सफल ऑपरेशन किए थे। उनकी मौत की खबर से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर छा गई। डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेंद्र डामोर और मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. कांतिलाल मेघवाल सहित कई चिकित्सकों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया। डॉ. राजेश रोत की पत्नी भी डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एनेस्थीसिया विभाग में चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं।
November 13, 2026
राजस्थान के बांसवाड़ा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के साथ रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है। जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर छात्रों पर देर रात तक परेशान करने, अश्लील हरकतें करवाने, अपमानित करने और धमकाने के आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने 10 आरोपी सीनियर छात्रों […]
November 10, 2026
आनंदपुरी पुलिस थाना। विस्तार बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के जुनी टिम्बी गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों के साथ मारपीट की। इस दौरान उसने दो साल के बेटे को उठाकर जमीन पर जोर से पटक दिया। गंभीर चोट लगने से […]
November 9, 2026
बांसवाड़ा जिले में पंचायत चुनाव के बाद आपसी रंजिश को लेकर मारपीट की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। सल्लोपाट थाना क्षेत्र के खुंटी नारजी गांव में दो चचेरे भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। वहीं, आनंदपुरी क्षेत्र के तेजपुरा गांव में नवनिर्वाचित सरपंच और उसके समर्थकों पर एक बुजुर्ग सहित तीन लोगों से मारपीट […]
