राजस्थान:सीए बनते ही सांसारिक मोह त्यागा, 32 साल के अंकित जैन बने दिगंबर मुनि अभिनय सागर महाराज – Ankit-jain-leaves-ca-career-takes-digambar-muni-diksha-abhinay-sagar-maharaj

चार्टर्ड अकाउंटेंट अंकित। फाइल
October 28, 2026

चार्टर्ड अकाउंटेंट अंकित। फाइल
प्रतापगढ़ जिले में स्थित अरनोद उपखंड के अचनारा गांव के रहने वाले अंकित जैन ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी छोड़कर वैराग्य पथ पर चलने का निश्चय किया है। दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित भव्य धार्मिक समारोह में 32 वर्षीय अंकित जैन ने दिगंबर मुनि दीक्षा ग्रहण की।
चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी नौकरी के पहले ही दिन सांसारिक जीवन त्यागकर संयम का मार्ग चुना। दीक्षा संस्कार पूर्ण होने के पश्चात अब वे मुनि 105 अभिनय सागर महाराज के नाम से जाने जाएंगे। समारोह में तीन आचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनकी देखरेख में सभी धार्मिक अनुष्ठान हुए।
नौकरी के पहले दिन जागा वैराग्य
राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले में अचनारा गांव के रहने वाले अंकित जैन ने सीए की शिक्षा पूरी की थी। अपनी पढ़ाई के बाद वे जैसे ही अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत करने के लिए नौकरी के पहले दिन पहुंचे, उसी समय उनके मन में वैराग्य की भावना प्रबल हो उठी।
ये भी पढ़ें- केंद्रीय कर्मियों को बड़ा तोहफा: महंगाई भत्ते में तीन फीसदी का इजाफा, केद्रीय कैबिनेट ने दिखाई हरी झंडी
उन्होंने आत्म-कल्याण और साधना के पथ को सर्वोपरि मानते हुए तुरंत सांसारिक मोह-माया को छोड़ने का दृढ़ संकल्प लिया। इस संकल्प के बाद अंकित ने पिछले तीन वर्ष तक आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में रहकर जैन दर्शन और धार्मिक शास्त्रों का गहन अध्ययन किया।
छह साधकों ने ग्रहण की दीक्षा
समारोह में अंकित जैन के साथ कुल छह साधकों ने वैराग्य के पथ पर अपने कदम आगे बढ़ाए। कार्यक्रम में चार बाल ब्रह्मचारियों ने मुनि दीक्षा प्राप्त की, जबकि एक ब्रह्मचारी ने ऐलक दीक्षा अंगीकार की। महज 32 वर्ष की आयु में सीए जैसी प्रतिष्ठित उपाधि अर्जित करने के बाद वैराग्य अपनाने का निर्णय क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
November 13, 2026
अर्नब तूफान और बारिश की वजह से आलू की बोआई पर ब्रेक लग गया था। खेतों में अधिक नमी होने की वजह से किसानों ने बोआई पर रोक लगाई थी लेकिन फिर से आलू की बोआई ने जोर पकड़ी है। इस बार जिले में आलू की खेती का रकबा पिछले साल की तुलना में करीब […]
November 13, 2026
कुंडा के राजभवन बेंती स्थित परेड ग्राउंड में वीआईपी अतिथियों के उतरने के लिए तीन हेलीपैड तैयार किए जाएंगे। रामकथा स्थल की निगरानी 200 सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। बता दें कि 17 नवंबर से बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा होगी। इस दौरान दिग्गज नेताओं के साथ संत-महात्मा कथा सुनने पहुंचेंगे। रामकथा स्थल […]
November 13, 2026
सीएचसी लालगंज में स्वास्थ्य सुविधाओं को नया आयाम मिलने जा रहा है। मार्च तक यहां 12 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन मशीन स्थापित की जाएगी। मशीन लगने से ऑपरेशन थियेटर हाईटेक होगा। गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज भी रेफर नहीं किया जाएगा। सीएचसी में औसतन प्रतिदिन चार सौ मरीजों की ओपीडी […]
