शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पीलीभीत:जिला उद्योग केंद्र का वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार, लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप – Senior Assistant At District Industries Centre Arrested While Accepting A Bribe In Pilibhit
पीलीभीत

पीलीभीत:जिला उद्योग केंद्र का वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार, लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप – Senior Assistant At District Industries Centre Arrested While Accepting A Bribe In Pilibhit

October 28, 2026


Senior Assistant at District Industries Centre arrested while accepting a bribe in Pilibhit

आरोपी वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में जिला उद्योग केंद्र के वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) बरेली की टीम ने बुधवार को उन्हें पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। यह कार्रवाई जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में दोपहर करीब 12:20 बजे की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X