एक्टर कुणाल कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस बड़े प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों का आभार जताते हुए एक भावुक नोट भी लिखा है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
मेकर्स का किया धन्यवाद
कुणाल ने अपनी पोस्ट में फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी का शुक्रिया अदा किया। इसके अलावा उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें इस किरदार के लिए चुना और फिल्म से जोड़ा।
उन्होंने लिखा, ‘भगवान इंद्र का किरदार निभाने के लिए मुझ पर भरोसा जताने और मुझे इतने बड़े विजन का छोटा-सा हिस्सा बनाने के लिए नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी का शुक्रिया। इस खास किरदार के लिए मेरे बारे में सोचने और मुझे इस प्रोजेक्ट से जोड़ने के लिए मुकेश छाबड़ा का भी धन्यवाद।’