शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लखनऊ

Lucknow News:भारत रंग महोत्सव में चुना गया दर्पण का नाटक पूर्णम – Darpan’s Play Poornam Selected For Bharat Rang Mahotsav

November 6, 2026


लखनऊ। शहर की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था दर्पण के नाटक ‘पूर्णम’ का चयन भारत के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय नाट्य समारोह भारत रंग महोत्सव-2027 के लिए किया गया है। खास बात यह है कि दर्पण का यह चौथा नाटक है, जिसे भारत रंग महोत्सव में मंचन का अवसर मिला है। किसी एक नाट्य संस्था के चार नाटकों का चयन होना अपने आप में एक उपलब्धि और रिकॉर्ड है।

इससे पहले भी दर्पण के तीन नाटक इस प्रतिष्ठित महोत्सव के लिए चुने जा चुके हैं। इन चारों नाटकों में वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. अनिल रस्तोगी ने प्रमुख भूमिका निभाई है। इनमें से चार में से तीन नाटकों का लेखन और निर्देशन शुभदीप राहा ने किया है, जबकि एक नाटक का निर्देशन सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ ने किया। ‘पूर्णम’ का लेखन और निर्देशन शुभदीप राहा ने किया है। डॉ. अनिल रस्तोगी ने बताया कि भारत रंग महोत्सव देश के प्रमुख नाट्य आयोजनों में शामिल है, जिसमें देश-विदेश के चुनिंदा नाट्य समूहों को अपनी प्रस्तुतियां देने का अवसर मिलता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X