रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग में भी उछाल देखने को मिल रहा है। फिल्म भारत में एडवांस बुकिंग से 50 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक सभी दिनों की बुकिंग मिलाकर 45.96 करोड़ रुपये के टिकट बेच लिए हैं।
इसमें ब्लॉक की गई सीटों की कमाई भी शामिल है। वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 36.85 करोड़ रुपये है। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।