भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर और तमिलनाडु के पूर्व कप्तान बाबा अपराजित ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया है। इसके साथ ही उनके 15 साल के क्रिकेट करियर का अंत हो गया। 32 वर्षीय अपराजित ने अपने करियर में 102 प्रथम श्रेणी मैच खेले और अलग-अलग प्रारूपों में कुल 20 शतक लगाए। तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले अपराजित 2024-25 सत्र में पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर केरल से जुड़े थे। अब वह कोचिंग में करियर बनाने पर ध्यान देंगे। इसके अलावा वह तमिल भाषा में क्रिकेट प्रसारण से भी जुड़े हुए हैं।