रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रुड़की:एसटीएफ और औषधि विभाग का छापा, मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाएं बेचने वाला गिरफ्तार – Roorkee: Stf And Drug Department Conduct Raid; Person Selling Banned Medicines At A Medical Store Arrested
रुड़की

रुड़की:एसटीएफ और औषधि विभाग का छापा, मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाएं बेचने वाला गिरफ्तार – Roorkee: Stf And Drug Department Conduct Raid; Person Selling Banned Medicines At A Medical Store Arrested

November 24, 2026


Roorkee: STF and Drug Department conduct raid; person selling banned medicines at a medical store arrested

गिरफ्तार आरोपी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले एक युवक को एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। रुड़की में जनता मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से 682 प्रतिबंधित कैप्सूल और 600 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद हुईं। आरोपी दवाओं के क्रय-विक्रय और भंडारण से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दिखा सका।

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली थी कि रुड़की स्थित जनता मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार किया जा रहा है। इस पर एसटीएफ की एएनटीएफ टीम ने औषधि निरीक्षक हरीश सिंह को साथ लेकर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान वहां मौजूद इरशाद (26) निवासी राजपुताबा, थाना बहादराबाद के कब्जे से प्रतिबंधित दवाएं मिलीं।

UK Top News: हरिद्वार में आस्था का सैलाब, सीएम की बड़ी घोषणा, लाटू मंदिर के कपाट बंद, रायवाला में फायरिंग

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रतिबंधित दवाएं खरीदकर लाता था और उन्हें फुटकर में बेचकर मुनाफा कमाता था। जांच के दौरान वह दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित कोई वैध अभिलेख या चिकित्सकीय पर्चे भी प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने आरोपी के खिलाफ थाना गंगनहर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X