रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रुड़की:कलियर में बाइक स्वर दो युवक पुलिया से टकराए, एक की मौत; दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती – Roorkee: Two Youths On A Motorcycle Collided With A Small Bridge In Kaliyar; One Died
रुड़की

रुड़की:कलियर में बाइक स्वर दो युवक पुलिया से टकराए, एक की मौत; दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती – Roorkee: Two Youths On A Motorcycle Collided With A Small Bridge In Kaliyar; One Died

November 24, 2026


Roorkee: Two youths on a motorcycle collided with a small bridge in Kaliyar; one died

हादसे के बाद…

विस्तार

 रहमतपुर रोड पर मंगलवार देर रात निर्माणाधीन पुलिया से तेज रफ्तार बाइक टकराने के हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात युवक बाइक से रहमतपुर रोड से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक बेकाबू होकर निर्माणाधीन पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अज्जू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विकास का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी रही। कलियर पुलिस रात्रि अधिकारी ने बताया की एक युवक की मौत हो गई दूसरा गंभीर घायल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X