रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रुद्रपुर:चालान नहीं, दिया सुरक्षित सफर का संदेश; एसएसपी ने वाहन चालकों को बांटे हेलमेट – No Fine; Ssp Conveys A Message Of Safe Travel By Gifting A Helmet
ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर:चालान नहीं, दिया सुरक्षित सफर का संदेश; एसएसपी ने वाहन चालकों को बांटे हेलमेट – No Fine; Ssp Conveys A Message Of Safe Travel By Gifting A Helmet

November 22, 2026


No fine; SSP conveys a message of safe travel by gifting a helmet

बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को हेलमेट वितरित करते अजय गणपति।
– फोटो : संवाद

विस्तार

 सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि रोकने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान एसएसपी अजय गणपति ने स्वयं बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को हेलमेट वितरित किए। पुलिस ने चालान करने के बजाय हेलमेट भेंट कर वाहन चालकों को सुरक्षित सफर का संदेश दिया।

अभियान के दौरान एसएसपी ने वाहन चालकों से संवाद कर उन्हें हेलमेट के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का जरिया नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने वाला सुरक्षा कवच है। दोपहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ पीछे बैठने वाली सवारी के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। उन्होंने लोगों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों की अनदेखी नहीं करने की अपील की। इस दौरान वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को नियमित रूप से हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प भी दिलाया गया। अभियान में एसपी सिटी प्रमोद कुमार, एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक अनुषा बड़ोला, सीओ रुद्रपुर, यातायात निरीक्षक सहित पुलिसकर्मी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X