रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रुद्रपुर:बेटे को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाने से नाराज होकर टेलीकॉम टावर पर चढ़ी महिला, मुकदमा दर्ज – Woman Climbs A Tower After Her Son Is Summoned For Questioning; Case Registered
ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर:बेटे को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाने से नाराज होकर टेलीकॉम टावर पर चढ़ी महिला, मुकदमा दर्ज – Woman Climbs A Tower After Her Son Is Summoned For Questioning; Case Registered

November 23, 2026


Woman climbs a tower after her son is summoned for questioning; case registered

FIR Demo

विस्तार

बेटे को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाने से नाराज होकर टेलीकॉम कंपनी के टावर पर चढ़ने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मूल रूप से बागेश्वर और वर्तमान में दिनेशपुर निवासी रेखा गोस्वामी के खिलाफ बीएनएस की धारा 226 और 285 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसआई खुशवंत सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी की गई है। बता दें कि रविवार शाम रुद्रपुर के त्रिशूल चौक के पास रेखा गोस्वामी टेलीकॉम कंपनी के टावर पर चढ़ गई थी। महिला के बेटे पर एक किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप है। शिकायत के बाद दिनेशपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके बेटे को कोतवाली बुलाया था। इसी बात से नाराज होकर महिला ने टावर पर चढ़कर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया था। करीब ढाई घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस और दमकल की टीम ने जंपिंग कुशन की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतारा था। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा होने से यातायात भी प्रभावित हुआ था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X