शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
लखीमपुर:प्रतिबंध के बावजूद जानलेवा मांझे का कहर, पुलिसकर्मी की गर्दन जख्मी – Police Officer Injured After Coming Into Contact With Banned Kite String
लखीमपुर-खीरी

लखीमपुर:प्रतिबंध के बावजूद जानलेवा मांझे का कहर, पुलिसकर्मी की गर्दन जख्मी – Police Officer Injured After Coming Into Contact With Banned Kite String

November 20, 2026


Police officer injured after coming into contact with banned kite string

मांझे से गला कटा

विस्तार

शहर में प्रतिबंधित सिंथेटिक मांझे का इस्तेमाल लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। अब इसकी चपेट में पुलिस विभाग का एक जवान आ गया। मिश्राना चौकी क्षेत्र में रास्ते से गुजर रहे सिपाही के गले में पतंग का धारदार मांझा फंस गया, जिससे उनकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया।

नीमगांव थाने में कार्यरत 30 वर्षीय सिपाही उमेश सागर की इन दिनों जिला मुख्यालय पर सीआर के तहत ड्यूटी लगी हुई है। देर शाम वह सब्जी खरीदने के लिए निकले थे। इसी दौरान अचानक हवा में लटक रहा चाइनीज मांझा उनके गले में उलझ गया। धार इतनी तेज थी कि गर्दन कट गई और वह लहूलुहान हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया।

इस घटना ने शहर में प्रतिबंधित मांझे की उपलब्धता को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। रोक के बावजूद इसकी बिक्री और इस्तेमाल जारी रहने से राहगीरों की सुरक्षा खतरे में है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वाले लोग भी इसकी चपेट में आकर चोटिल हो रहे हैं। इसके बाद भी इस खतरनाक मांझे की बिक्री रोकने के लिए सख्त निगरानी और कार्रवाई की जरूरत बनी हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X