Love Rashifal 07 November 2026: प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है, जो जिंदगी को खुशियों और रोमांस से भर देता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसका पार्टनर उसे समझे, उसकी भावनाओं की कद्र करे और रिश्ते में हमेशा प्यार व विश्वास बना रहे। लेकिन हर दिन प्रेम संबंधों के लिए एक जैसा नहीं होता। कभी पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिलता है, तो कभी छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव और गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव व्यक्ति के प्रेम जीवन और वैवाहिक संबंधों पर भी पड़ सकता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि शुक्रवार को आपकी लव लाइफ कैसी रहने वाली है, पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा या नहीं और क्या सिंगल लोगों को उनका मनपसंद जीवनसाथी मिलने के संकेत हैं, तो आज का लव राशिफल जरूर पढ़ें। यहां जानिए समेत सभी 12 राशियों का प्रेम भविष्यफल।
2 of 12
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में अपनापन और सुकून महसूस हो सकता है। पार्टनर के साथ वक्त बिताने और एक-दूसरे को समझने का अच्छा मौका मिलेगा। यदि किसी बात पर नाराजगी बनी हुई है, तो उसे मन में रखने के बजाय खुलकर चर्चा करें। वहीं, सिंगल जातकों की किसी नए शख्स से मुलाकात या बातचीत शुरू हो सकती है, जो भविष्य में प्रेम संबंध का रूप ले सकती है।
3 of 12
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज अविवाहित जातक किसी के व्यवहार और भावनाओं को करीब से जानने की कोशिश कर सकते हैं। मन में चल रही बातों को जाहिर करने का साहस भी जुटा सकते हैं। वहीं, पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। अपनों के साथ बिताया गया समय मन को प्रसन्न रखेगा।
4 of 12
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए आज संवाद को प्राथमिकता दें। पार्टनर के साथ आने वाले समय और भविष्य की योजनाओं को लेकर बातचीत हो सकती है। इससे आप दोनों के बीच समझ बेहतर होगी। सिंगल जातकों के लिए दोस्ती में प्यार की दस्तक देने के संकेत हैं। किसी करीबी मित्र के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है।
5 of 12
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आपका प्रेम जीवन खुशियों और उत्साह से भरा रह सकता है। पार्टनर के लिए कोई पसंदीदा चीज खरीदने या उन्हें सरप्राइज देने का विचार आ सकता है। इससे रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। वहीं, सिंगल जातक अपने दिल की बात कहने के लिए किसी खास व्यक्ति को लंच पर बुलाने की योजना बना सकते हैं।