शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देवउठनी एकादशी पर बनेंगे कई खास संयोग, इन 3 राशि वालों का चमकेगा भाग्य और मिलेगा बड़ा लाभ – Dev Uthani Ekadashi 2026 Date Shubh Yog And Lucky Rashifal These Zodiac Will Get Benefits
ज्योतिष

देवउठनी एकादशी पर बनेंगे कई खास संयोग, इन 3 राशि वालों का चमकेगा भाग्य और मिलेगा बड़ा लाभ – Dev Uthani Ekadashi 2026 Date Shubh Yog And Lucky Rashifal These Zodiac Will Get Benefits

November 13, 2026


Dev Uthani Ekadashi 2026: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन पूर्वाभाद्रपद और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के साथ सिद्धि योग का संयोग रहेगा। वहीं, इस पावन तिथि पर भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागेंगे। ऐसे में देवउठनी एकादशी का दिन कुछ राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ रह सकता है। इन जातकों को धन लाभ और मान-सम्मान मिलने के साथ भाग्य का भी पूरा साथ मिल सकता है। साथ ही लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग बनेंगे। आइए जानते हैं, किन 3 राशियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है।

कल से छठ महापर्व शुरू? जानिए नहाय-खाय, खरना, संध्या ऊषा अर्घ्य समेत पूरी जानकारी

बुध और शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों को आर्थिक उन्नति के योग

Dev Uthani Ekadashi 2026 date shubh yog and lucky rashifal these zodiac will get benefits

Dev Uthani Ekadashi 2026

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए देवउठनी एकादशी का समय अनुकूल रह सकता है। आपकी मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आपको आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। इसके अलावा नौकरी को लेकर बड़ी डील होगी। आय के नए अवसर बनेंगे और धन से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलने के संकेत हैं। परिवार में भी सुखद माहौल बना रहेगा। कई नए अवसर मिल सकते हैं।

शुक्र मार्गी 2026: 14 नवंबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी और कारोबार में होगा लाभ

Dev Uthani Ekadashi 2026 date shubh yog and lucky rashifal these zodiac will get benefits

Dev Uthani Ekadashi 2026
– फोटो : daily rashifal

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय भाग्यशाली साबित हो सकता है। धन लाभ होगा। आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। अटके काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। इसके अलावा विवाह में आ रही बाधाएं दूर होने के योग हैं। विवाह के लिए घर से मंजूरी मिलने के योग हैं। लंबे समय से रुके हुए काम भी गति पकड़ सकते हैं।

Dev Uthani Ekadashi 2026 date shubh yog and lucky rashifal these zodiac will get benefits

Dev Uthani Ekadashi 2026

धनु राशि

धनु राशि वालों को इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। आपके प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और उनका सहयोग भी मिल सकता है। सफलता मिलने से जीवन में अच्छे बदलाव महसूस होंगे। आत्मविश्वास इस सम. आपका बढ़ेगा। सामाजिक जीवन में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X