कभी आलीशान जिंदगी, कभी बड़े-बड़े दावे, तो कभी बॉलीवुड की चर्चित हस्तियों से जुड़ाव… सुकेश चंद्रशेखर की कहानी लंबे समय से सुर्खियों में रही है। करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपों से जुड़े इस मामले को अब नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री के जरिए पर्दे पर उतारने जा रहा है।
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने नई ट्रू-क्राइम डॉक्यूमेंट्री ‘लव, स्कैम और धोखा: द सुकेश चंद्रशेखर स्टोरी’ का ऐलान किया है। इसके साथ ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने यह भी बता दिया है कि यह डॉक्यूमेंट्री कब स्ट्रीम होगी।