रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
लापरवाही:रेफर मरीज को नहीं मिला सहारा, मौत के बाद 13 घंटे पड़ा रहा शव; पुलिस-अस्पताल प्रबंधन आमने-सामने – Shamli: Patient Dies At District Hospital, Body Lies Unclaimed For 13 Hours; Hospital And Police Dispute Delay
शामली

लापरवाही:रेफर मरीज को नहीं मिला सहारा, मौत के बाद 13 घंटे पड़ा रहा शव; पुलिस-अस्पताल प्रबंधन आमने-सामने – Shamli: Patient Dies At District Hospital, Body Lies Unclaimed For 13 Hours; Hospital And Police Dispute Delay

November 28, 2026


Shamli: Patient Dies at District Hospital, Body Lies Unclaimed for 13 Hours; Hospital and Police Dispute Delay

मृतक का फाइल फोटो

विस्तार

शामली के जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती प्रवीण (52) की मौत के बाद उसका शव करीब 13 घंटे तक अस्पताल में पड़ा रहा। कांधला के खंद्रावली निवासी प्रवीण को बुखार और लीवर में संक्रमण के चलते मेरठ रेफर किया गया था, लेकिन उसे वहां ले जाने के लिए कोई परिजन मौजूद नहीं था। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि पुलिस को दो बार सूचना दी गई, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। वहीं, पुलिस ने देरी के आरोप को गलत बताया है। जिलाधिकारी और एसपी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

हालत बिगड़ने पर मेरठ किया था रेफर

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज अखौरी के अनुसार, प्रवीण को 26 नवंबर को दोपहर में कांधला सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। उसे बुखार और लीवर में संक्रमण की शिकायत थी। उपचार के दौरान देर शाम करीब सात बजे उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। सीएमएस के मुताबिक, उस समय उसके साथ जाने के लिए कोई परिजन मौजूद नहीं था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X