लाल किला धमाके की पहली बरसी:डॉक्टर मॉड्यूल के बाद 300 गिफ्तारियां, एक पोस्टर से खुला था आतंकी नेटवर्क का राज – High Alert On First Anniversary Of Delhi Red Fort Blast Today From Kashmir
लाल किले के बाहर हुए विस्फोट की पहली बरसी से पहले देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस आतंकी हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए व्यापक अभियान में 300 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से संचालित आतंकी नेटवर्क, उनके स्थानीय मददगारों व कट्टरपंथी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी।
पिछले साल 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए धामके की जांच में उच्च शिक्षित पेशेवरों व डॉक्टरों से जुड़े नए आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ था। इसे ‘डॉक्टर मॉड्यूल’ नाम दिया गया। एजेंसियों ने 24 घंटे के भीतर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कर दी थीं। मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया। इनमें फरार बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मुजफ्फर राधर भी है, जिसके अफगानिस्तान में छिपे होने की आशंका है।
श्रीनगर में जैश के पोस्टर से खुला डॉक्टर मॉड्यूल का राज डॉक्टर मॉड्यूल की जांच की शुरुआत श्रीनगर के बाहरी इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर से हुईथी। पिछले साल 18-19 अक्तूबर की मध्यरात्रि को लगाए गए पोस्टरों में कश्मीर में पुलिस व सुरक्षाबलों परहमलों की चेतावनी दी गई थी। श्रीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीवी सुंदर चक्रवर्ती ने विशेष टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन स्थानीय आरिफ निसार डार उर्फ साहिल, यासिर-उल-अशरफ और मकसूद अहमद डार उर्फ शाहिद को पकड़ा गया। तीनों के खिलाफ पहले भी पत्थरबाजी के मामले दर्ज थे।
तुर्किये यात्रा के बाद कट्टरपंथ की ओर बढ़ा डॉ. उमर
जांच एजेंसियों के मुताबिक पुलवामा निवासी 28 वर्षीय डॉक्टर उमर-उन-नबी नेटवर्क का प्रमुख सदस्य बनकर उभरा था। सह आरोपियों से पूछताछ में दावा किया गया कि 2021 में डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई के साथ तुर्किये की यात्रा के बाद उमर के विचारों में कटूटरपंथ बढ़ा। आरोप है कि इस दौरान दोनों की जैश के ओवरग्राउंड बर्करों से मुलाकात हुई थी। जांच एजेंसियों का दावा है कि इसके बाद दोनों डॉक्टरों ने खुले बाजार से अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर जैसे रसायनों की बड़ी मात्रा जुटानी शुरू कर दी।
पूछताछ में शोपियां निवासी मौलवी इरफान अहमद का नाम सामने आया। वह पहले स्वास्थ्यकर्मी के रूप में काम कर चुका था और बाद में इमाम बन गया था। आरोप है कि उसने ही पोस्टर उपलब्ध कराए थे और डॉक्टरों को कट्टरपंथ की ओर प्रेरित करने में भूमिका निभाई थी। समर्थन तंत्र के लाल किला धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-ताइबा के कई कट्टरपंथी मॉडयूल ध्वस्त किए हैं।
फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी से 2,900 किलो विस्फोटक सामग्री मिली थी
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जांच श्रीनगर से हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय तक पहुंची। वहां से दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के कोइल निवासी डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई उर्फ मुसैब और लखनऊ निवासी महिला डॉक्टर शाहीन सईद को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान करीब 2,900 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए गए।
