शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देहरादून:गोवर्धन पूजा पर सीएम धामी ने की गौ माता की पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना – Cm Pushkar Singh Dhami Performs Govardhan Puja, Worships Cow At Dehradun Residence
देहरादून

देहरादून:गोवर्धन पूजा पर सीएम धामी ने की गौ माता की पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना – Cm Pushkar Singh Dhami Performs Govardhan Puja, Worships Cow At Dehradun Residence

November 10, 2026


CM pushkar singh dhami performs govardhan puja, worships cow at dehradun residence

गोवर्धन पूजा करते सीएम धामी

विस्तार

देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौ माता की पूजा की। गाय को तिलक लगाया और फूलों की माला पहनाई। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

ये भी पढ़ें..देहरादून क्राइम: राजधानी में 24 घंटे के भीतर चौथी हत्या से सनसनी, बसंत विहार क्षेत्र में मिला व्यक्ति का शव

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है। गायों का संरक्षण और संवर्धन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमें प्रकृति और पशुधन के महत्व का एहसास कराते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X