अभिनेत्री करीना कपूर का फैशन हमेशा फैंस के बीच छाया रहता है। हाल ही में दिवाली के दौरान उन्होंने एक ऐसी ड्रेस पहनी जिसमें वह पूरी तरह बेगम वाइब में दिखाई दीं। उन्होंने पति सैफ अली खान की खानदानी कलगी को भी अपने आउटफिट का हिस्सा बनाया।
बेबो के आउटफिट में पटौदी खानदान की झलक
दिवाली की रात बेबो ने शाही अंदाज का जलवा बिखेरा। एक ऑनलाइन फैशन समीक्षक डाइटसब्या ने करीना के दिवाली लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में वह फैशन डिजाइनर पुनीत बलना द्वारा डिजाइन किया गया कफ्तान पहने नजर आ रही हैं, जिस पर सिल्वर का बारीक काम किया गया है। उन्होंने इस आउटफिट को सैफ की कलगी (पगड़ी के आगे लगाया जाने वाला एक पारंपरिक ब्रोच) से सजी पगड़ी के साथ अपने लुक को पूरा किया।