शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वाराणसी:केरल में औद्योगिक, तकनीकी नवाचार से रूबरू हुए यूपी के युवा, देखा हेरिटेज विलेज; युवाओं का दौरा – Varanasi Up Youth Explore Industrial And Technical Innovation Kerala Visit Heritage Village Youth Tour
वाराणसी

November 8, 2026

Varanasi UP youth explore industrial and technical innovation Kerala visit heritage village youth tour

बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं।

विस्तार

एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत चल रहे युवा संगम में यूपी टीम में शामिल युवा केरल में औद्योगिक, तकनीकी नवाचार से रूबरू हुए। यूपी टीम का नेतृत्व कर रहे बीएचयू में पत्रकारिता विभाग के शिक्षक डॉ. बाला लखेंद्र के साथ टीम के सदस्य 16 नवंबर तक रहेंगे। दौर के दौरान बीएचयू सहित अन्य विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने केरल में कलपाथी हेरिटेज विलेज देखा। साथ ही एफसीआरआई और परांबीकुलम का दौरा किया।

युवा संगम के तहत बीएचयू सहित अन्य संस्थानों से चयनित 50 युवाओं की टीम का दौरा 2 नवंबर से शुरू है जो 16 तक चलेगा। डॉ. बाला लखेंद्र के नेतृत्व में टीम इन दिनों केरल में हैं। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X