वीडियो:तालाब में कूदने जा रही थी युवती, राहगीरों ने मचाया शोर; ट्रैफिक पुलिस ने बचाई जान – Pilibhit Traffic Police Save Woman From Jumping Into Gauhniya Pond

युवती को बाहर निकालते लोग
November 23, 2026

युवती को बाहर निकालते लोग
यूपी के पीलीभीत स्थित टनकपुर हाईवे पर सोमवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब गौहनियां तालाब के पास पहुंची एक युवती ने अचानक उसमें कूदने का प्रयास किया। युवती को तालाब के पानी में उतरता देख राहगीरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए युवती को तालाब में कूदने से बचा लिया। समय रहते पुलिसकर्मियों के पहुंचने से एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के टनकपुर हाईवे पर स्थित गौहनियां तालाब के पास एक युवती पैदल पहुंची थी। कुछ देर बाद वह तालाब में कूदने लगी। अचानक युवती को इस तरह कदम उठाते देख आसपास से गुजर रहे राहगीरों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने तत्काल शोर मचाकर उसे रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां से कुछ दूरी पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों को भी इसकी जानकारी हो गई। पुलिसकर्मी बिना देर किए मौके पर पहुंचे और युवती को तालाब में कूदने से रोक लिया।
युवती को सुरक्षित बचाने के बाद पुलिसकर्मियों ने उससे बातचीत कर उसके घर और परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। इसी बीच वहां मौजूद कुछ राहगीरों ने युवती को पहचान लिया। उन्होंने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही कुछ देर बाद कोतवाली क्षेत्र में ठेका चौकी के पास रहने वाले युवती के मामा मौके पर पहुंच गए। मामा ने पुलिसकर्मियों को बताया कि युवती उनकी भांजी है। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है। युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसकी देखभाल व परवरिश परिवार के लोग ही कर रहे हैं।
सोमवार सुबह किसी समय वह घर से बिना बताए निकल गई थी। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच उसके गौहनियां तालाब पहुंचने और वहां कूदने का प्रयास करने की जानकारी मिली। युवती के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए थे। युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। जानकारी जुटाकर नियमानुसार युवती को परिजन को सौंप दिया गया।
November 28, 2026
माधोटांडा/ कलीनगर। जंगल से निकलकर आबादी के करीब पहुंचे बाघ की चहलकदमी ने कलीनगर क्षेत्र के दो ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। बाघ ने दयालपुर और नवदिया के बीच पेट्रोल पंप के पास गन्ने के खेत में एक छुट्टा बछड़े को मार डाला। सुबह खेत पर पहुंचे ग्रामीणों ने बछड़े का शव और आसपास […]
November 28, 2026
न्यूरिया। झनकईया मेले में जाने की जिद को लेकर पति से हुए विवाद के बाद जब पति ने मना कर दिया तो गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष ने अभी पुलिस को कोई तहरीर […]
November 28, 2026
पीलीभीत। बेन-हर पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एथलेटिक्स मीट-2026 का शुभारंभ हुआ। 26 से 28 नवंबर तक चलने वाले इस खेल महोत्सव में कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। खेल महोत्सव की शुरुआत खेल मशाल प्रज्वलन के साथ हुई। प्रधानाचार्या करिश्मा सैहमी ने मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिताओं […]
