रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वेलिंगटन टेस्ट:2014 के बाद बेसिन रिजर्व में सिर्फ दूसरा मुकाबला ड्रॉ, भारत के नाम भी दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड – Wellington Test Draw: India’s Consecutive Drawn Tests, New Zealand Partnership And 42 Maidens Make The Record
क्रिकेट

वेलिंगटन टेस्ट:2014 के बाद बेसिन रिजर्व में सिर्फ दूसरा मुकाबला ड्रॉ, भारत के नाम भी दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड – Wellington Test Draw: India’s Consecutive Drawn Tests, New Zealand Partnership And 42 Maidens Make The Record

November 23, 2026


Wellington Test Draw: India’s Consecutive Drawn Tests, New Zealand Partnership and 42 Maidens Make the Record

भारतीय टीम
– फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हो गया है। जब मैच खत्म करने का फैसला लिया गया, तब भारत को जीत के लिए पांच विकेट की जरूरत थी और 15 ओवर बाकी थे, लेकिन इतने विकेट हासिल करना मुश्किल नजर आ रहा था। न्यूजीलैंड का स्कोर जब पांच विकेट पर 239 रन था, तो भारतीय टीम ने मुकाबले को ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में शानदार संघर्ष करते हुए भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया। इस तरह भारत के हाथ से जीत का मौका निकल गया और न्यूजीलैंड टेस्ट बचाने में सफल रहा।

डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों को पांचवें दिन विकेट के लिए तरसा दिया। दोनों ने मिलकर 258 गेंदों तक भारतीय गेंदबाजों का सामना किया और 63 रन जोड़े। मिचेल 186 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन और ग्लेन फिलिप्स 126 गेंद में दो चौके की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड ने 120 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 239 रन बना लिए थे। पांचवें दिन ज्यादा से ज्यादा 15 ओवर का खेल बाकी था। इसके बाद कप्तान अंपायर्स ने दोनों टीमों से उनका फैसला पूछा और फिर दोनों ने मैच को ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X