शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वेस्ट यूपी की खबरें:मुजफ्फरनगर में कार समेत जल गए छह दोस्त, मेरठ में पटाखे का धमाका बना मासूम की मौत का कारण – News From West Up: Six Friends Burned To Death Along With Their Car In Muzaffarnagar
शामली

वेस्ट यूपी की खबरें:मुजफ्फरनगर में कार समेत जल गए छह दोस्त, मेरठ में पटाखे का धमाका बना मासूम की मौत का कारण – News From West Up: Six Friends Burned To Death Along With Their Car In Muzaffarnagar

November 9, 2026


मुजफ्फरनगर में दिवाली की रात एक भीषण सड़क हादसे में छह दोस्तों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। हादसा पानीपत-खटीमा हाईवे पर बघरा बाईपास के पास हुआ। सभी युवक हरियाणा के हांसी जिले के रहने वाले थे और दिवाली मनाने के बाद हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

News from West UP: Six friends burned to death along with their car in Muzaffarnagar

अमन, अंकित पुत्र समुद्र व साहिल (ऊपर), अजय, अंकित और राहुल। फाइल फोटो।

बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के करीब पांच बजे तेज रफ्तार हुंडई औरा कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली के खंभे और डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार उछलकर हाईवे की दूसरी तरफ जा गिरी और पलट गई। टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि युवकों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार सवार छह युवकों की मौत हो चुकी थी। हादसे में जान गंवाने वालों की उम्र 19 से 24 साल के बीच थी। मृतकों की पहचान अजय, अमन, राहुल, अंकित, साहिल और एक अन्य अंकित के रूप में हुई है। इनमें अजय और अमन मोठ गढ़ी के रहने वाले थे, जबकि राहुल, अंकित और साहिल समेत अन्य युवक राखी गढ़ी गांव के निवासी थे। हादसे में दो सगे भाई राहुल और अंकित भी शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद छह परिवारों में मातम पसरा है।

News from West UP: Six friends burned to death along with their car in Muzaffarnagar

मासूम हर्ष की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन।

ब्रह्मपुरी में पटाखे की आवाज से गिर बच्चे के सिर में लगी चोट, अस्पताल में मौत

मेरठ में दिवाली की रात पटाखे की तेज आवाज से घबराकर गिरे छह साल के मासूम की मौत हो गई। घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर की है। हर्ष रविवार रात अपने घर के गेट पर खड़ा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक तेज आवाज वाला पटाखा जला रहा था।

आरोप है कि पटाखे की तेज आवाज सुनकर हर्ष घबरा गया और अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सोमवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पटाखे जलाने वाले युवक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में लगी चोट को मौत का कारण बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News from West UP: Six friends burned to death along with their car in Muzaffarnagar

हेड कांस्टेबल का हाथ कटा।

दो भाइयों में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस, हेड कांस्टेबल को मारी तलवार

मेरठ में दो भाइयों के बीच विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर तलवार से हमला कर दिया गया। हमले में हेड कांस्टेबल हरेंद्र का हाथ कट गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की व्यास वाटिका की है। रविवार दोपहर राकेश ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका भाई अमरजीत उसके साथ मारपीट कर रहा है। सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने अमरजीत को पूछताछ के लिए बुलाया, तभी आरोप है कि उसने तलवार निकालकर हेड कांस्टेबल हरेंद्र पर हमला कर दिया।

हरेंद्र ने हाथ से वार रोकने की कोशिश की, लेकिन तलवार से उनका हाथ गंभीर रूप से कट गया। इसके बाद आरोपी अपने मकान में घुसकर गेट बंद कर लिया। घायल पुलिसकर्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने देर रात आरोपी अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

News from West UP: Six friends burned to death along with their car in Muzaffarnagar

वायु प्रदूषण के खतरे
– फोटो : Amarujala.com/AI

मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत में आतिशबाजी से हवा जहरीली

दिवाली की आतिशबाजी ने वेस्ट यूपी की हवा को जहरीला बना दिया है। पटाखों के धुएं का असर सोमवार सुबह तक दिखाई दिया। मेरठ में दिवाली की रात वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 450 तक पहुंच गया। सोमवार सुबह भी एक्यूआई 318 दर्ज किया गया। 

वहीं, बागपत में एक्यूआई 293, गाजियाबाद में 353 और मुजफ्फरनगर में 222 रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय आसमान में धुएं की परत छाई रही और लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

पटाखों से होने वाले प्रदूषण की निगरानी के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने मेरठ में आठ अलग-अलग स्थानों पर जांच की। टीम ने विभिन्न इलाकों में प्रदूषण के स्तर का आकलन किया। साफ है कि दिवाली की रात हुई आतिशबाजी का असर अगले दिन भी हवा में बना रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X