रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शनि की मार्गी चाल से मेष-सिंह सहित इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, हर काम में आ सकती हैं बाधाएं – Shani Margi 2026 These Three Zodiac Will Face Problems And Get Problems In Personal Life
ज्योतिष

शनि की मार्गी चाल से मेष-सिंह सहित इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, हर काम में आ सकती हैं बाधाएं – Shani Margi 2026 These Three Zodiac Will Face Problems And Get Problems In Personal Life

November 26, 2026


Shani Margi 2026: साल 2026 के अंत में शनि देव की चाल में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से इसे साल की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक माना जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, 11 दिसंबर 2026 को शनि देव मीन राशि में अपनी वक्री अवस्था समाप्त कर मार्गी हो जाएंगे। शनि की इस सीधी चाल का प्रभाव जून 2027 तक देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने और लाभ के नए अवसर मिलने की संभावना है, वहीं कुछ जातकों को चुनौतियों और परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि की मार्गी चाल कुछ राशियों के लिए कठिन समय लेकर आ सकती है। इस दौरान आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। वहीं, मेहनत के बावजूद कुछ काम अटक सकते हैं और छोटी-छोटी गलतियां भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों के लिए समय कष्टकारी रहेगा।

Shani Margi 2026 these three zodiac will face problems and get problems in personal life

Shani Margi 2026

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शनि की मार्गी चाल कुछ चुनौतियां लेकर आ सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ने और जिम्मेदारियों को पूरा करने में परेशानी होने की आशंका है। रिश्तों में अनबन हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को भी आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी। वहीं, परिवार में कुछ लोगों से आपका विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम में विशेष सावधानी बरतनी होगी। 

राशिफल 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर, जानिए 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव

Shani Margi 2026 these three zodiac will face problems and get problems in personal life

Shani Margi 2026
– फोटो : daily rashifal

सिंह राशि

सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा, जिसके चलते इस अवधि में कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। व्यापार के सिलसिले में लंबी अथवा बार-बार यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नौकरी को लेकर कई प्रयास सामान्य से अधिक आपको करने पड़ सकते है। इन यात्राओं के दौरान थकान और व्यस्तता बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ-साथ काम को पूरा करने में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अनावश्यक तनाव से बचना आपके लिए जरूरी होगा।

दिसंबर राशिफल 2026: दिसंबर में इन 3 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, नई नौकरी के बनेंगे योग

Shani Margi 2026 these three zodiac will face problems and get problems in personal life

Shani Margi 2026

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए शनि की मार्गी चाल सामान्य कामों में भी चुनौतियां पैदा कर सकती है। कला के क्षेत्र में आपको परेशानियां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कामकाज की गति धीमी रहने या योजनाओं में बाधाएं आने की संभावना है। इस दौरान किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए पहले की तुलना में अधिक मेहनत और समय लग सकता है। बिना सोचे-समझे कोई बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X