मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शहडोल:चोरी के संदेह में मारपीट के बाद युवक की मौत, हत्या का आरोप; शव सड़क पर रखकर चक्काजाम – Youth Dies After Being Beaten On Suspicion Of Theft; Murder Alleged; Body Placed On Road
शहडोल

शहडोल:चोरी के संदेह में मारपीट के बाद युवक की मौत, हत्या का आरोप; शव सड़क पर रखकर चक्काजाम – Youth Dies After Being Beaten On Suspicion Of Theft; Murder Alleged; Body Placed On Road

November 17, 2026


Youth dies after being beaten on suspicion of theft; murder alleged; body placed on road

परिजनों के समझाते थाना प्रभारी।

विस्तार

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के राममोहनी निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मृतक की पहचान राहुल नामदेव के रूप में हुई है। उसका शव छत्तीसगढ़ के जनकपुर थाना क्षेत्र में मनेंद्रगढ़ तिराहा के पास तुर्रा के नजदीक फांसी के फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, राहुल नामदेव ड्राइवरी का काम करता था। वह गांव के ही एक सोनी व्यापारी के वाहन को चलाता था। बताया गया कि वह वाहन मालिक के साथ बाजार करने जनकपुर गया था। इसी दौरान व्यापारी ने उस पर चोरी का संदेह जताया और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद राहुल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

ये भी पढ़ें- स्कूल बना अखाड़ा: छात्र के पिता-भाई ने स्पोर्ट्स टीचर को पीटा, शिक्षिकाओं से अभद्रता और धमकी देने का आरोप

जनकपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर राममोहनी पहुंचे और जैतपुर के राममोहनी में सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों की मांग है कि राहुल की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

चक्काजाम की सूचना मिलते ही जैतपुर थाना प्रभारी समीर खान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। सड़क पर शव रखकर विरोध किए जाने से आवागमन प्रभावित हुआ। फिलहाल परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। युवक की मौत की परिस्थितियों और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X