शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शादी में दावत के बीच लात-घूंसे-कुर्सियां चलीं:बुलंदशहर में बराती भिड़े, मेहमानों में मची भगदड़; वीडियो वायरल – A Video Of A Physical Altercation At A Wedding Ceremony In Bulandshahr District Has Gone Viral
बुलंदशहर

शादी में दावत के बीच लात-घूंसे-कुर्सियां चलीं:बुलंदशहर में बराती भिड़े, मेहमानों में मची भगदड़; वीडियो वायरल – A Video Of A Physical Altercation At A Wedding Ceremony In Bulandshahr District Has Gone Viral

November 20, 2026


A video of a physical altercation at a wedding ceremony in Bulandshahr district has gone viral

शादी समारोह में मारपीट

विस्तार

बुलंदशहर में एक शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। बराती आपस में भिड़ गए और हॉल में लात-घूंसों के साथ कुर्सियां भी चलने लगीं। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना मिर्जापुर निवासी शरीफ की बेटी की शादी में हुई। डासना से आई बारात रस्मों में व्यस्त थी तभी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों तरफ के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े। लात-घूंसे चलने लगे और कुर्सियों को हथियार बना लिया गया। हॉल में कुर्सियां इधर-उधर बिखर गईं और मेहमानों में भगदड़ मच गई। कई लोग इस झड़प में घायल भी हुए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति काबू में ली और मामला शांत कराया। इसके बाद शादी की बाकी रस्में पूरी की गईं और दुल्हन की विदाई भी करा दी गई।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। कई यूजर्स ने शादी जैसे खुशी के मौके पर हुई इस मारपीट पर हैरानी जताई है। पुलिस का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह शांत है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X