शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शिक्षक एमएलसी चुनाव:बरेली-मुरादाबाद सीट पर भाजपा के ढिल्लो की लगातार दूसरी जीत, सपा के दानिश को हराया – Bareilly Moradabad Teacher Mlc Election Counting Result 2026
रामपुर

शिक्षक एमएलसी चुनाव:बरेली-मुरादाबाद सीट पर भाजपा के ढिल्लो की लगातार दूसरी जीत, सपा के दानिश को हराया – Bareilly Moradabad Teacher Mlc Election Counting Result 2026

October 28, 2026


bareilly moradabad teacher mlc election counting result 2026

विजयी प्रत्याशी हरी शिंह ढिल्लो

विस्तार

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरी सिंह ढिल्लों ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर को 17,676 मतों के अंतर से हराया। पहले चरण से बनी ढिल्लों की बढ़त पांचवें और अंतिम चरण तक कायम रही।

भाजपा प्रत्याशी को 21,672 और सपा के हाजी दानिश को 3,996 मत प्राप्त हुए। 3,183 मत निरस्त हो गए। मतगणना में तीसरे स्थान पर डॉ. सुनीत गिरी रहे। उन्हें 2,145 वोट मिले। संजय मिश्र 981 वोटों के साथ चौथे और विमलेंद्र कुमार 622 वोटों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

मंगलवार सुबह आठ बजे से संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में मतगणना शुरू हुई। चुनाव में भाजपा और सपा समेत कुल 17 प्रत्याशियों ने चुनौती पेश की। रिटर्निंग ऑफिसर शंभू कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले मतपेटियों से मतपत्रों को निकालकर 50-50 के बंडल बनाए गए। यह कार्य सुबह आठ से दोपहर करीब तीन बजे तक चला, जिसके बाद शाम चार बजे मतगणना शुरू हो सकी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X