शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शिमला:रामपुर में दुकान में बिना लाइसेंस रखे थे पटाखे, दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज – Rampur Shimla Firecrackers Without License Shop Talai Case Registered
शिमला

शिमला:रामपुर में दुकान में बिना लाइसेंस रखे थे पटाखे, दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज – Rampur Shimla Firecrackers Without License Shop Talai Case Registered

October 28, 2026


rampur shimla firecrackers without license shop talai case registered

दुकान में बिना लाइसेंस रखे पटाखे
नेटवर्क

विस्तार

त्योहारी सीजन में पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए शिमला पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में रामपुर के तलई क्षेत्र में एक दुकान में बिना वैध लाइसेंस के पटाखे भंडारित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 27 अक्तूबर को रामपुर थाना की टीम नोगली क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तलई स्थित एक दुकान में अवैध रूप से पटाखे रखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुकान पर पहुंचकर जांच की और दुकानदार से पटाखों के भंडारण संबंधी वैध लाइसेंस या अनुमति दिखाने को कहा।

हालांकि, दुकानदार कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 और 288 तथा विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। त्योहारी सीजन को देखते हुए पटाखों के सुरक्षित भंडारण और वैध अनुमति के बिना उनके रखरखाव पर निगरानी रखी जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X