शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शिवपुरी हादसा:बायपास पर ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल; आलू से भरा ट्रक पलटा – A Young Man Died And Two Others Were Injured In A Truck-tractor Collision On Shivpuri Bypass
शिवपुरी

शिवपुरी हादसा:बायपास पर ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल; आलू से भरा ट्रक पलटा – A Young Man Died And Two Others Were Injured In A Truck-tractor Collision On Shivpuri Bypass

November 4, 2026


A young man died and two others were injured in a truck-tractor collision on Shivpuri bypass

ट्रक ने मारी टैक्टर को टक्कर 1 की मौत

विस्तार

शिवपुरी बायपास पर शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार उसके दो साथी घायल हो गए। तीनों युवक फसल कटाई के काम से गुना जा रहे थे। इसी दौरान परमजीत होटल के पास पीछे से आए आलू से भरे ट्रक ने उनके ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

मृतक की पहचान शैलेन्द्र गुर्जर (28), निवासी पृथ्वीसिंह का पुरा, तिघरा, ग्वालियर के रूप में हुई है। वह अपने साथियों गौरव गुर्जर और कालू गुर्जर के साथ मैसी ट्रैक्टर से गुना जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- टीकमगढ़: दुर्गा पंडाल की सजावट के दौरान विवाद, एसआई पर गाली-गलौज और धमकाने का आरोप

अस्पताल में युवक ने तोड़ा दम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज शिवपुरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शैलेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। गौरव और कालू का उपचार जारी है। रविवार दोपहर शैलेन्द्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

हादसे में शामिल ट्रक का पंजीयन नंबर RJ 11 GC 4166 बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप है। कोतवाली पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X