शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शुक्लागंज:निर्माणाधीन मकान में शटरिंग व मलबा गिरने से ठेकेदार व श्रमिक की मौत, एक श्रमिक गंभीर – Shuklaganj: Contractor And Worker Killed After Shuttering And Debris Collapse At A Construction Site
उन्नाव

शुक्लागंज:निर्माणाधीन मकान में शटरिंग व मलबा गिरने से ठेकेदार व श्रमिक की मौत, एक श्रमिक गंभीर – Shuklaganj: Contractor And Worker Killed After Shuttering And Debris Collapse At A Construction Site

October 28, 2026


Shuklaganj: Contractor and worker killed after shuttering and debris collapse at a construction site

मौके पर लगी भीड़

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में जीने की शटरिंग खोलते समय मलबा गिरने से ठेकेदार और एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि, एक श्रमिक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की सूचना पर एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे।

बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे गंगाघाट पुलिस को सूचना मिली कि आजाद मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने रायल सिटी सोसाइटी में हुई। कृष्णा गुप्ता के निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट में जीने की शटरिंग खोलते समय शटरिंग सहित मलबा गिर गया। मलबे में दबकर वहीं पर मौजूद कानपुर नगर के पटेल नगर निवासी ठेकेदार जय प्रकाश कोरी (45) और फतेहपुर जिले के हुसैनगंज निवासी श्रमिक सोहन कोरी (32) की मौत हो गई। वहीं फतेहपुर जिले के हुसैनगंज निवासी श्रमिक राम कृपाल कोरी (54) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों श्रमिक आपस में रिश्तेदार होने का अनुमान है। स्थानील पुलिस फतेहपुर जिले की पुलिस से संपर्क कर परिजनों से बात करने का प्रयास कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन, राज्य आपदा बल (एसडीआरएफ) की टीमों की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, सीओ सिटी विनी सिंह भी मौके पर मौजूद हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X