रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शृंग्वेरपुरधाम देश की अमूल्य विरासत :डॉ. संजय निषाद – Shringverpur Dham Is An Invaluable Heritage Of The Nation: Dr. Sanjay Nishad
प्रयागराज

शृंग्वेरपुरधाम देश की अमूल्य विरासत :डॉ. संजय निषाद – Shringverpur Dham Is An Invaluable Heritage Of The Nation: Dr. Sanjay Nishad

November 24, 2026


Shringverpur Dham is an invaluable heritage of the nation: Dr. Sanjay Nishad

फोटो कैप्शन श्रृंगवेरपुर धाम में राष्ट्रीय रामायण मेला श्रृंगवेरपुर धाम में सांस्कृतिक संध्या म

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का सोमवार देर शाम शृंग्वेरपुरधाम में आगमन हुआ। मंत्री डॉ. संजय निषाद ने राष्ट्रीय रामायण मेले को और अधिक भव्य एवं व्यापक स्वरूप देने के संबंध में चर्चा की। विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी ने भी रामायण मेले के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और निषादराज गुह्य की मित्रता, प्रेम, समरसता एवं सामाजिक समानता का संदेश देने वाली यह पावन धरती देश की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत है।

सीता स्वयंवर में भगवान श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, गूंजे जयकारे

37वें राष्ट्रीय रामायण मेले में दंडी स्वामी विनोदानंद सरस्वती ने सीता स्वयंवर की कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि राजा जनक ने शिव धनुष तोड़ने की शर्त रखी थी। अनेक राजा धनुष हिला भी नहीं सके। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम ने धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते समय वह खंडित हो गया। स्वयंवर स्थल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। सीता ने भगवान श्रीराम को वरमाला पहनाई। वृंदावन से केशवम ने भरत चरित्र की कथा सुनाई। मौके पर कथावाचक अतुल, बाल कृष्ण पांडेय, बलराम सिंह और अमित द्विवेदी आदि रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X