रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
श्रीनगर गढ़वाल:बैकुंठ चतुर्दशी मेले का हुआ आगाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ, हर दिन होंगे रंगारंग कार्यक्रम – Cm Pushkar Singh Dhami Inaugurates Baikunth Chaturdashi Mela In Srinagar Garhwal Uttarakhand News
पौड़ी

श्रीनगर गढ़वाल:बैकुंठ चतुर्दशी मेले का हुआ आगाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ, हर दिन होंगे रंगारंग कार्यक्रम – Cm Pushkar Singh Dhami Inaugurates Baikunth Chaturdashi Mela In Srinagar Garhwal Uttarakhand News

November 23, 2026


CM pushkar singh dhami inaugurates baikunth chaturdashi Mela in Srinagar garhwal uttarakhand news

बैकुंड चतुर्दशी मेले के शुभांरभ पर पहुंचे सीएम धामी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गढ़वाल की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान से जुड़े बैकुंठ चतुर्दशी मेले को लेकर श्रीनगर में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेले का शुभारंभ किया। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन आवास विकास मैदान में किया जा रहा है। यह मेला दस दिनों तक संचालित होगा। इस दौरान मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण कर संचालकों का उत्साहवर्धन किया गया। मेले में हर दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।

कमलेश्वर मंदिर परिसर में पादुकाओं में दर्ज है महंत परंपरा का इतिहास

उत्तराखंड के ऐतिहासिक नगर श्रीनगर गढ़वाल का पौराणिक कमलेश्वर महादेव मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि गढ़वाल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण धरोहर स्थल है। मंदिर परिसर में संरक्षित करीब 40 चरण पादुकाएं यहां की सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं और इतिहास की कहानी बयां कर रही हैं। इन पादुकाओं पर उत्कीर्ण नाम, कार्यकाल और संवत के उल्लेख मंदिर की महंत परंपरा के साथ ही समाज और धर्म से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों की स्मृतियों को भी संजोए हुए हैं।

मंदिर में संरक्षित सभी चरण पादुकाएं केवल श्रीमहंतों की ही नहीं हैं, बल्कि इनमें समाज के प्रतिष्ठित और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े लोगों की चरण पादुकाएं भी शामिल हैं। कहा मंदिर की महंत परंपरा की शुरुआत वर्ष 1787 से मानी जाती है। इस परंपरा में अब तक 12 महंत अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में 12वें महंत मंदिर की धार्मिक परंपराओं और व्यवस्थाओं का निर्वहन कर रहे हैं।  -महंत आशुतोष पुरी, कमलेश्वर महादेव मंदिर श्रीनगर।

चरण पादुकाओं पर अंकित अभिलेख मंदिर के इतिहास को समझने का महत्वपूर्ण आधार हैं। इनमें कई अभिलेख समय के साथ धुंधले पड़ गए हैं, जबकि कुछ पर संवत और अन्य विवरण आज भी पढ़े जा सकते हैं। उपलब्ध पठनीय अभिलेखों में संवत 1860 से लेकर संवत 2040 तक का उल्लेख मिलता है। इससे स्पष्ट होता है कि इन पादुकाओं में अलग-अलग कालखंडों की ऐतिहासिक स्मृतियां दर्ज हैं। पत्थरों पर उकेरे गए ये नाम और तिथियां उन व्यक्तित्वों की याद दिलाते हैं, जिन्होंने मंदिर और समाज की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। -भगवान प्रसाद घिल्डियाल, साहित्य एवं संस्कृति विशेषज्ञ।

ये भी पढे़ं…अंकिता भंडारी: माता-पिता पहुंचे थाने, निजी व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक करने पर विनोद आर्य और वकील के खिलाफ तहरीर

खड़ा दीया परंपरा से जुड़ी है विशिष्ट धार्मिक पहचान

कमलेश्वर महादेव मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता का उल्लेख दिल्ली स्थित अक्षरधाम में प्रदर्शित डॉक्यूमेंट्री में भी किया गया है। मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दिन संतान प्राप्ति की कामना से की जाने वाली खड़ा दीया परंपरा इसकी सबसे विशिष्ट धार्मिक मान्यताओं व पहचान में शामिल है। मान्यता के अनुसार निःसंतान दंपती संतान प्राप्ति की कामना लेकर रात्रि भर खड़े रहकर हाथों में जलता हुआ दीपक धारण करते हैं। इस वर्ष मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी पर्व 23 नवंबर को मनाया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X