शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सुल्तानपुर

श्रीराम सत्य, धर्म और प्रेम के हैं प्रतीक :राजन महाराज – Shri Ram Is The Embodiment Of Truth, Righteousness, And Love: Rajan Maharaj

November 1, 2026


बल्दीराय/विंदेश्वरीगंज। बहुरावां सिंघनी स्थित अमृत गार्डन में चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन शनिवार को कथा प्रवाचक राजन महाराज ने कहा कि श्रीराम केवल अयोध्या के राजा नहीं, बल्कि सत्य, धर्म, मर्यादा और प्रेम के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर ही मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।

उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और मानवता का संदेश देने वाला ग्रंथ है। कथा श्रवण तभी सार्थक है, जब मनुष्य उसके आदर्शों को अपने आचरण में उतारे। आयोजक शिवकुमार सिंह, उनकी पत्नी उषा सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों ने पूजन-अर्चन कर व्यासपीठ की आरती उतारी। इस अवसर पर विधायक अभय सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X