रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
श्रावस्ती

संविधान अधिकारों के साथ कराता है कर्तव्यों का बोध :दद्दन – The Constitution Instills An Awareness Of Duties Alongside Rights: Daddan

November 26, 2026


श्रावस्ती। संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल ने की। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा रहे।

दद्दन मिश्रा ने कहा कि संविधान दिवस केवल ऐतिहासिक तिथि नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता के संकल्प को दोहराने का अवसर है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।

बताया कि संविधान हमें अधिकार देने के साथ ही राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का बोध भी कराता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकाल की शुरुआत में संविधान को पवित्र ग्रंथ मानकर शीश नवाया था।

जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि संविधान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि व्यक्ति की पहचान उसकी नागरिकता और सांविधानिक अधिकारों से होती है। संविधान निर्माण में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अविस्मरणीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष राजकुमार ओझा, महेंद्र वर्मा, बंटी शर्मा, राम नरेश निषाद, दीपू जायसवाल, शंकर दयाल पांडेय और संजय कैराती आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X