शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सत्ता का संग्राम:आजमगढ़ में योगी सरकार के कामकाज से कितने संतुष्ट हैं मतदाता? महिलाओं और युवाओं ने बताई राय – Voters In Azamgarh Sadar Share Their Issues Ahead Of 2027 Up Assembly Elections
आज़मगढ़

सत्ता का संग्राम:आजमगढ़ में योगी सरकार के कामकाज से कितने संतुष्ट हैं मतदाता? महिलाओं और युवाओं ने बताई राय – Voters In Azamgarh Sadar Share Their Issues Ahead Of 2027 Up Assembly Elections

October 30, 2026


Voters in Azamgarh Sadar share their issues ahead of 2027 UP Assembly elections

सत्ता का संग्राम
GFX

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। भाजपा जहां सरकार के कामकाज और उपलब्धियों के आधार पर जनता के बीच जाने की तैयारी में है, वहीं सपा समेत विपक्षी दल भी चुनावी समीकरण मजबूत करने में जुटे हैं। इस बीच मतदाताओं का मूड और उनकी प्राथमिकताएं जानने के लिए अमर उजाला की टीम ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत आजमगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यहां महिलाओं, युवाओं, छात्राओं, व्यापारियों और किसानों से सीधा संवाद किया गया। बातचीत में महिला सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, कानून व्यवस्था और खेती-किसानी से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से सामने आए। किसानों ने बिजली और फसल की सरकारी खरीद को लेकर अपनी राय रखी। पढ़िए आजमगढ़ सदर के मतदाताओं के मन की बात…

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X