शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सत्संग में मुलाकात, आश्रम में शोषण:कथावाचक इंद्रदेव महाराज बुरे फंसे, महिला ने दर्ज कराई Fir; पुलिस जांच शुरू – Police Investigation Initiated Against Storyteller Indradev Maharaj
मथुरा

सत्संग में मुलाकात, आश्रम में शोषण:कथावाचक इंद्रदेव महाराज बुरे फंसे, महिला ने दर्ज कराई Fir; पुलिस जांच शुरू – Police Investigation Initiated Against Storyteller Indradev Maharaj

November 12, 2026


Police investigation initiated against storyteller Indradev Maharaj

इंद्रदेव

विस्तार

महाराष्ट्र की महिला द्वारा वृंदावन के कथावाचक इंद्रदेव महाराज पर लगाए गए शारीरिक शोषण के आरोप के मामले में वृंदावन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के काशीमीरा थाने में दर्ज प्राथमिकी के ऑनलाइन वृंदावन कोतवाली स्थानांतरण पर पुलिस ने पीड़िता से बयान के लिए संपर्क किया है।

कथावाचक ने पारिवारिक परेशानी दूर करने के नाम पर महिला से शारीरिक शोषण किया और अश्लील कॉल की थी। इसकी वॉइस रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महाराष्ट्र के ठाणे क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी कथावाचक से मुलाकात अप्रैल 2023 में मुंबई के सांताक्रूज में आयोजित सत्संग के दौरान हुई थी। महिला ने उनसे दीक्षा ली थी। महिला दिसंबर 2023 में अपनी बेटियों के साथ वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित सेवा धाम आश्रम पहुंची। आरोप है कि इसी दौरान रात करीब साढ़े दस बजे उसे महाराज के कमरे पर बुलाया। वहां कैमरे बंद होने की बात कहकर दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

17 जून 2026 को फोन पर धमकी दिए जाने के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की और प्रमाण के तौर पर ऑडियो रिकॉर्डिंग भी प्रस्तुत की। महिला की शिकायत पर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के काशीमीरा थाने में अक्तूबर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि ऑनलाइन जांच वृंदावन थाने में आ गई है। जांच कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक अशेष कुमार को सौंपी गई है। उन्होंने बयान दर्ज कराने के लिए पीड़िता से संपर्क किया है। मूल पत्रावली आने पर जांच को गति दी जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X