सरकारी नौकरी:इफको और दिल्ली आयकर विभाग की भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, जल्द करें अप्लाई – Government Jobs 2026 Last Date Today For Iffco Aonla And Delhi Income Tax Recruitment Apply Now

सरकारी नौकरी का मौका
– फोटो : AI Generated
November 10, 2026

सरकारी नौकरी का मौका
– फोटो : AI Generated
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। इफको की आंवला यूनिट और दिल्ली आयकर विभाग में निकली भर्तियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज यानी 10 नवंबर 2026 है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें आज रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरना होगा। इफको में ट्रेनी समेत कई तरह के पदों पर भर्ती निकली है। वहीं, दिल्ली आयकर विभाग में खेल कोटे के तहत टैक्स असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार संबंधित भर्ती पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इफको आंवला यूनिट की इस भर्ती की खास बात यह है कि आवेदन करने के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी सभी उम्मीदवार बिना आवेदन शुल्क के फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जूनियर स्टेनो के पद के लिए टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता और जरूरी शर्तों को आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में जरूर देख लें। अंतिम तारीख आज होने के कारण आवेदन में देरी न करें।
दिल्ली आयकर विभाग ने खेल कोटे के तहत कुल 119 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें टैक्स असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2026 से शुरू हुई थी। इच्छुक उम्मीदवार आज 10 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से 200 रुपये शुल्क देना होगा। यह भर्ती खेल कोटे के तहत की जा रही है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले खेल से जुड़े जरूरी प्रमाणपत्र और पात्रता की जानकारी भी जांच लेनी चाहिए।
November 13, 2026
एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLCIL) ने ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (GET) के 143 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 13 नवंबर 2026 से शुरू कर दी है। कोयला मंत्रालय के अधीन नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी ने मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल और माइनिंग इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कंपनी […]
November 13, 2026
रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट जारी – फोटो : AI Generated विस्तार रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना परिणाम […]
November 13, 2026
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने कॉन्ट्रैक्ट पर होने वाली टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान एसएसओ पोर्टल के जरिए भी एडमिट कार्ड […]
