सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं :मनन दाणी – Take The Government’s Achievements To The Masses: Manan Dani
रुद्रप्रयाग। भाजपा जिला की सोशल मीडिया टीम की बैठक में संगठन की विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। मुख्य वक्ता एवं प्रदेश सोशल मीडिया चुनाव प्रभारी मनन दाणी ने कहा कि सोशल मीडिया जनसंवाद और प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम है। कार्यकर्ताओं को सक्रियता और सकारात्मक संवाद के साथ संगठन की गतिविधियों और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना चाहिए।
उन्होंने मंडल और बूथ स्तर पर डिजिटल नेटवर्क मजबूत करने तथा सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने से पहले उसकी प्रमाणिकता जांचने की बात कही। प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी करुण दत्ता ने आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, भगवान सिंह रावत, मानेंद्र कुमार, संदीप बिष्ट और अमित पंवार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
