सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में सड़क के गड्ढे में बाइक का पहिया आने से हुए हादसे में 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होने से महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। बेटा उन्हें लेकर गंगोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला अपने बेटे के साथ भतीजे की तेरहवीं में शामिल होने के लिए ननिहाल गांव कलसी जा रही थीं। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है। पीछे 18 वर्षीय बेटा और 14 वर्षीय बेटी रह गए हैं।
यह भी पढ़ें: शहादत: बहनों ने राखी बांध अंतिम सफर पर विदा किया भाई, पिता बोले- और बेटे होते तो सेना में भेजता