बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सहारा के रेगिस्तान में 26 किलो के बबून को मारकर खा गए 7 फुट पंखों वाले ‘गरुड़’, खोपड़ी में मिले छेद
नॉलेज

सहारा के रेगिस्तान में 26 किलो के बबून को मारकर खा गए 7 फुट पंखों वाले ‘गरुड़’, खोपड़ी में मिले छेद

November 18, 2026


वैज्ञानिकों ने हड्डियों के आकार के आधार पर बंदरों के शरीर का अनुमानित वजन निकाला. इनमें एक नर बबून का वजन करीब 26 किलो पाया गया. यह वजन उन शुरुआती मानव पूर्वजों के बराबर है जिनका जिक्र मानव विकास से जुड़ी रिसर्च में मिलता है. स्टडी में कम से कम नौ वयस्क बबून के अवशेषों का विश्लेषण किया गया. इनमें आठ नर थे. शोधकर्ताओं के मुताबिक हड्डियों पर मिले निशान ईगल (गरुड़) के हमले और उनके शिकार को खाने की प्रक्रिया से मेल खाते हैं.

वैज्ञानिकों को कैसे पता चला कि इतने भारी बंदरों पर ईगल हमला कर रहे थे?

इस खोज का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि इससे पहले 13 किलो से ज्यादा वजन वाले किसी प्राइमेट के ईगल द्वारा मारे जाने का पुख्ता प्रमाण नहीं मिला था.

रिसर्च पेपर का यह फिगर, एक ईगल और बबून के बीच हुई मुठभेड़ को दर्शाता है और ईगल द्वारा शिकार किए जाने से हड्डियों पर बनने वाले निशानों को दिखाता है. (Image: Catherine Hobaiter.)

कैथरीन होबैटर को पहली खोपड़ी मिलने पर क्यों हुई थी हैरानी?

स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट एंड्रयूज की प्राइमेटोलॉजिस्ट कैथरीन होबैटर इस स्टडी की सह-लेखक हैं. उनके मुताबिक टीम जब एनेडी पठार में बबून पर रिसर्च कर रही थी तब आसमान में कई ईगल दिखाई देते थे. लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि ये पक्षी इतने बड़े बंदरों का शिकार भी कर सकते हैं. होबैटर ने बताया, ‘जब हम बबून की तलाश कर रहे थे तब हमने वहां ईगल को उड़ते देखा था.’

टीम को जब पहली ऐसी खोपड़ी मिली जिस पर पंजों से बने छेद मौजूद थे तो शोधकर्ता हैरान रह गए. इसके बाद उन्हें इसी तरह के निशान वाली दूसरी खोपड़ियां भी मिलीं. अफ्रीकन पार्क्स से जुड़े डॉ. जीन डिडिएर एकपोना भी इस इलाके में करीब तीन साल से काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि वे चट्टानों के बीच बने प्राकृतिक पानी के कुंडों को गेल्टास के पास अक्सर वेरोक्स ईगल देखते थे.

इसके बावजूद उन्हें अंदाजा नहीं था कि ये पक्षी इतने बड़े प्राइमेट्स को निशाना बना सकते हैं. हड्डियों पर मिले सबूतों ने उनके सामने भी इस इलाके के वन्यजीवन की एक नई तस्वीर पेश की.

क्या 25 लाख साल पहले ईगल हमारे मानव पूर्वजों के लिए भी खतरा थे?

इस खोज का सबसे दिलचस्प पहलू मानव विकास से जुड़ा है. करीब 25 लाख साल पहले रहने वाली कुछ होमिनिन प्रजातियों का शरीर आज के ओलिव बबून के आकार के आसपास था.

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में मिले ताउंग चाइल्ड के जीवाश्म को लेकर भी ऐसी चर्चा हो चुकी है. यह करीब 28 लाख साल पुराना एक युवा ऑस्ट्रालोपिथेकस था. इसकी खोपड़ी पर मिले कुछ निशानों को बड़े शिकारी पक्षी के हमले से जोड़ा गया था.

बंदर ईगल के हमलों से बचने के लिए झुंड में रहना क्यों पसंद करते हैं?

सहारा के एनेडी पठार में बबून पर आगे कौन सी रिसर्च होने वाली है?

वैज्ञानिक अब इस अलग-थलग आबादी के खानपान और सामाजिक व्यवहार को बेहतर तरीके से समझना चाहते हैं. एनेडी पठार में बबून पर पहले बहुत कम रिसर्च हुई है. शुरुआती ऑब्जर्वेशन में ही शोधकर्ताओं को उनके व्यवहार से जुड़ी कई ऐसी बातें देखने को मिली हैं जो दूसरी आबादी के बंदरों से अलग हैं.

डॉ. जीन डिडिएर एकपोना के मुताबिक इस खोज ने सहारा के प्राकृतिक पानी के कुंडों यानी गेल्टास के आसपास मौजूद वन्यजीवन को समझने में भी दिलचस्पी बढ़ाई है. वहीं कैथरीन होबैटर का मानना है कि अफ्रीका में बबून पर काफी रिसर्च हो चुकी है. इसके बावजूद एनेडी पठार की आबादी वैज्ञानिकों के सामने नए सवाल खड़े कर रही है.

अब शोधकर्ता यह समझने की कोशिश करेंगे कि यहां के बंदर इतने अलग-थलग वातावरण में कैसे रहते हैं. साथ ही वे ईगल के हमलों से बचने के लिए कौन से तरीके अपनाते हैं. आने वाले अध्ययनों से यह भी पता चल सकता है कि सहारा के इस दुर्गम इलाके में विकास और प्राकृतिक चयन की प्रक्रिया किस तरह काम करती रही है.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X