कौन हैं अभय तूफानी? अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश के हाथों में रचाएंगे मेहंदी, बिहार के इस शहर से है नाता
Last Updated:
Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में आरा के मेहंदी आर्टिस्ट अभय तूफानी को खास जिम्मेदारी मिली है. वे दूल्हे ऋषिकेश के हाथों में मेहंदी रचाएंगे. कई दौर की बातचीत और उनके काम को परखने के बाद उन्हें यह मौका मिला है. आखिर कौन हैं अभय तूफानी और बिहार के किस शहर से रखते हैं ताल्लुक? जानिए उनकी पूरी कहानी.
Anant Singh Daughter Wedding: बिहार में इन दिनों बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है. पटना के बिहटा में होने वाली इस शादी को लेकर लोगों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. शादी में मेहमानों से लेकर सजावट और दूसरी तैयारियों तक की चर्चा हो रही है. लेकिन इस हाईप्रोफाइल शादी से भोजपुर के आरा का भी एक खास कनेक्शन जुड़ गया है. इस शादी में दूल्हे ऋषिकेश के हाथों में मेहंदी लगाने की जिम्मेदारी आरा के मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट अभय तूफानी को मिली है.
जानिए कौन हैं अभय तूफानी?
अभय तूफानी भोजपुर जिले में एक बड़े मेहंदी आर्टिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं. अब अनंत सिंह के होने वाले दामाद के हाथों में मेहंदी लगाने की बुकिंग मिलने को वह अपने करियर की बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं. उनके लिए यह सिर्फ एक शादी में काम करने का मौका नहीं, बल्कि अपने हुनर को बड़े स्तर पर पहचान मिलने जैसा है. अभय तूफानी ने बताया कि इस हाईप्रोफाइल शादी में मेहंदी लगाने का काम उन्हें आसानी से नहीं मिला. इसके लिए कई चरणों में बातचीत हुई. सबसे पहले दूल्हे की बहन ने उनसे संपर्क किया. इसके बाद उनकी दोस्त और फिर माता-पिता की ओर से भी बातचीत की गई. इस दौरान अभय के पहले किए गए काम और मेहंदी डिजाइन के वीडियो देखे गए. उनके हुनर और काम की बारीकी को परखने के बाद ही उन्हें फाइनल किया गया.
आरा के हुनर को मिला बड़ा मंच
अभय के लिए यह बुकिंग इसलिए भी खास है क्योंकि अब उनके काम को जिले से बाहर एक बड़े और चर्चित पारिवारिक आयोजन में पहचान मिलने जा रही है. स्थानीय स्तर पर अपनी कला के दम पर पहचान बनाने वाले अभय को उम्मीद है कि इस तरह के बड़े आयोजनों में काम करने से उनके करियर को नई दिशा मिलेगी. कुल मिलाकर, अनंत सिंह की बेटी की शादी की चर्चाओं के बीच आरा के अभय तूफानी भी अपने हुनर को लेकर सुर्खियों में हैं. एक तरफ जहां यह शादी राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं दूसरी तरफ भोजपुर के एक स्थानीय कलाकार के लिए यह मौका अपने हुनर को बड़े मंच पर दिखाने की खास उपलब्धि बन गया है.

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें
