सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सासनी:घर के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया बालक, झुलसा, जिला अस्पताल रेफर – Child Electrocuted By High Tension Line
हाथरस

सासनी:घर के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया बालक, झुलसा, जिला अस्पताल रेफर – Child Electrocuted By High Tension Line

November 16, 2026


Child electrocuted by high tension line

हाईटेंशन लाइन
– फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

सासन कस्बा के मोहल्ला किशनगढ़ी में अपनी बुआ के घर पर आया सात वर्षीय बालक सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे घर के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सात वर्षीय कार्तिक पुत्र गोपाल निवासी गोपालपुर भूतपुरा कस्बा के किशनगढ़ी में अपनी बुआ के घर अपने पिता के साथ आया था। सोमवार को किशनगढ़ी में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पर मंगलामुखी बेटा पैदा होने की खुशी में नेग मांगने आए थे। कार्तिक अपनी बुआ के घर की छत से मंगलामुखियों को देख रहा था, तभी उसकी हाथ की उंगली ऊपर से निकल रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गई। 

कार्तिक को जोरदार करंट लग गया और उसका हाथ झुलस गया। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिजनों ने ऊपर जाकर देखा तो वह गंभीर हालत में छत पर पड़ा था। परिवार के लोग उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X