सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hathras News:जमीनी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग, तीन घायल – Clash And Firing Between Two Groups Over A Land Dispute; Three Injured
हाथरस

Hathras News:जमीनी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग, तीन घायल – Clash And Firing Between Two Groups Over A Land Dispute; Three Injured

November 16, 2026


Clash and firing between two groups over a land dispute; three injured

सीएचसी में घायल का प्राथमिक उपचार करते चिकित्सक। 
– फोटो : samvad

क्षेत्र के अरौठा गांव में रविवार रात जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। पहले दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई, इसके बाद फायरिंग होने की बात सामने आई है। घटना में तीन युवकों को छर्रे लगे हैं। उनकी गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।

गांव में अन्नी और भूरा फौजी के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग की गई। इसमें योगवीर, दिग्विजय सिंह और लवकेश छर्रे लगने से घायल हो गए। इनके अलावा कुछ अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को सीएचसी सादाबाद लाया गया, जहां से तीन को आगरा भेज दिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस को मौके से खाली कारतूस, तमंचा, एक कार और स्प्लेंडर बाइक मिली है। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने फायरिंग की घटना से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि मारपीट में घायल तीनों युवकों को आगरा रेफर किया गया है। शांति के लिए गांव में पुलिस तैनात कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X