सिंगरौली:प्रेमी से नाराज होकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा – Girlfriend, Upset With Her Boyfriend, Climbs A Tower

लड़की चढी टावर पर
October 29, 2026

लड़की चढी टावर पर
मोरवा थाना क्षेत्र में एनसीएल की शिवकुंज कॉलोनी के नीचे सड़क किनारे लगे मोबाइल टॉवर पर मंगलवार शाम एक 19 वर्षीय युवती चढ़ गई। युवती को टॉवर पर देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
जानकारी के अनुसार, युवती के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगी। हालांकि, जब भी कोई उसके करीब जाने की कोशिश करता, वह और ऊपर चढ़ जाती थी। टॉवर के चारों ओर नुकीली जाली लगी थी, जबकि नीचे कांटेदार झाड़ियां और कीचड़ होने से हादसे की आशंका बनी हुई थी।
ये भी पढ़ें- आईएएस-आईपीएस तबादले: सागर-देवास में शराब से मौत के बाद कलेक्टर-एसपी को हटाया, दिलीप यादव को फिर फील्ड पोस्टिंग
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम प्रशासन को भी मौके पर बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद मोरवा थाने के प्रधान आरक्षक श्याम सुंदर वैश्य तीन अन्य लोगों के साथ टॉवर पर चढ़े और युवती को समझाया। काफी प्रयास के बाद वह नीचे उतरने के लिए तैयार हुई।
दो दिन से प्रेमी के बात नहीं करने से थी नाराज
पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान रीतू बैगा (19), निवासी पिपरखड़ के रूप में हुई है। वह बैढ़न क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे में काम करती है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बस से मोरवा पहुंची थी। उसका मोरवा के पिडताली निवासी संतराम विश्वकर्मा से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के मुताबिक, संतराम पिछले दो दिनों से उससे बातचीत नहीं कर रहा था, जिससे वह नाराज थी। घटना के बाद पुलिस युवती की काउंसलिंग करने और उसके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाने की कार्रवाई में जुटी रही।
November 10, 2026
दुर्घटना विस्तार सिंगरौली जिले के पन तैसी गांव में एक कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक नवजात शिशु भी शामिल है। हादसे के संबंध में एसडीएम सुरेश जाटव ने बताया कि कल रात करीब 8 बजे हमें सूचना मिली कि सिंगरौली के पन तैसी […]
November 10, 2026
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बैढ़न थाना क्षेत्र की गोभा पुलिस चौकी अंतर्गत बरहपान गांव में अचानक एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद चार लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और […]
November 8, 2026
बच्चों की तबीयत बिगड़ी विस्तार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में तिरंगा यात्रा के दौरान 12 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। प्रतिभागियों ने इसके लिए गर्मी, उमस, प्यास और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने को जिम्मेदार ठहराया। यह घटना बुधवार को हुई। कृषि एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह के विधानसभा क्षेत्र में आयोजित […]
