सिंगरौली:बैढ़न में पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा – Singrauli-badhan-five-year-old-girl-assault-case-accused-arrested-2026

मासूम से दुष्कर्म
डिजिटल
October 30, 2026

मासूम से दुष्कर्म
डिजिटल
जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का नाना लगता है। पुलिस के अनुसार घटना की शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित की गई और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की मां ने बैढ़न थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 23 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे उनकी पांच वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी बच्ची और पड़ोस के एक अन्य बच्चे को मोटरसाइकिल से घुमाने के बहाने गांव की गौशाला की ओर ले गया।
ये भी पढ़ें- भोपाल आईएसबीटी में भीषण आग: वर्मा ट्रेवल्स की 7 बसें जलकर खाक, दक्षिण भारत जाने वाली बसों समेत कई ट्रिप निरस्त
आरोप है कि वहां आरोपी ने दूसरे बच्चे को बाहर खड़ा कर मासूम के साथ दुष्कर्म जैसी गंभीर घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बच्ची को किसी को कुछ भी बताने पर डराया-धमकाया गया। बच्ची की शारीरिक स्थिति बिगड़ने और दर्द होने पर जब माता-पिता ने पूछताछ की, तब उसने घटना की जानकारी दी।
मामला दर्ज कर शुरू की गई कार्रवाई
शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शियाज केएम ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमंत कुमार की निगरानी में बैढ़न थाना प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी और पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64(2)(f), 65(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5एम/6 के तहत कार्रवाई की गई है।
November 10, 2026
दुर्घटना विस्तार सिंगरौली जिले के पन तैसी गांव में एक कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक नवजात शिशु भी शामिल है। हादसे के संबंध में एसडीएम सुरेश जाटव ने बताया कि कल रात करीब 8 बजे हमें सूचना मिली कि सिंगरौली के पन तैसी […]
November 10, 2026
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बैढ़न थाना क्षेत्र की गोभा पुलिस चौकी अंतर्गत बरहपान गांव में अचानक एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद चार लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और […]
November 8, 2026
बच्चों की तबीयत बिगड़ी विस्तार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में तिरंगा यात्रा के दौरान 12 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। प्रतिभागियों ने इसके लिए गर्मी, उमस, प्यास और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने को जिम्मेदार ठहराया। यह घटना बुधवार को हुई। कृषि एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह के विधानसभा क्षेत्र में आयोजित […]
