सिंगरौली:हरिहर तालाब में लापता युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, बैरिकेडिंग की कमी पर उठे गंभीर सवाल – Singrauli: Missing Youth’s Body Found In Harihar Pond, Questions Raised Over Safety Measures And Barricading

घटना स्थल पर परिजन
November 1, 2026

घटना स्थल पर परिजन
शहर के बीच स्थित हरिहर तालाब में सोमवार रात करीब नौ बजे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रिंकू खान उर्फ सद्दाम, पिता अफजल खान के रूप में हुई है। युवक के परिजनों ने उसी दिन कोतवाली बैढ़न में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन रात में तालाब में शव मिलने की सूचना ने सभी को स्तब्ध कर दिया।
मौत की वजह स्पष्ट नहीं
तालाब में शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह तालाब तक कैसे पहुंचा, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
ये भी पढ़ें: एमपी: भोपाल में कफ सिरप फैक्टरी पकड़े जाने के बाद फरार हुआ था आरोपी, एसटीएफ ने देहरादून से दबोचा
बैरिकेडिंग की कमी पर उठे सवाल
घटना के बाद जामा मस्जिद के सदर शहनवाज खान ने हरिहर तालाब की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शहर के बीच स्थित इस तालाब में छठ पर्व समेत विभिन्न धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसके बावजूद पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और मजबूत बैरिकेडिंग जैसे जरूरी इंतजामों की कमी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि तालाब के विकास और व्यवस्थाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद यदि लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, तो इस पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। नगर निगम को तालाब के आसपास पर्याप्त रोशनी, मजबूत बैरिकेडिंग और सुरक्षा के अन्य जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने चाहिए।
शहनवाज खान ने कहा कि तालाब में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित विभाग को ठोस कदम उठाने चाहिए। अब सवाल यह है कि हरिहर तालाब की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रही चिंताओं पर नगर निगम कब तक ठोस कदम उठाता है।
November 10, 2026
दुर्घटना विस्तार सिंगरौली जिले के पन तैसी गांव में एक कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक नवजात शिशु भी शामिल है। हादसे के संबंध में एसडीएम सुरेश जाटव ने बताया कि कल रात करीब 8 बजे हमें सूचना मिली कि सिंगरौली के पन तैसी […]
November 10, 2026
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बैढ़न थाना क्षेत्र की गोभा पुलिस चौकी अंतर्गत बरहपान गांव में अचानक एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद चार लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और […]
November 8, 2026
बच्चों की तबीयत बिगड़ी विस्तार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में तिरंगा यात्रा के दौरान 12 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। प्रतिभागियों ने इसके लिए गर्मी, उमस, प्यास और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने को जिम्मेदार ठहराया। यह घटना बुधवार को हुई। कृषि एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह के विधानसभा क्षेत्र में आयोजित […]
