सिंगरौली में दर्दनाक सड़क हादसा:ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत, दो गंभीर घायल, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम – Singrauli: One Dead, Two Seriously Injured In Crash; Villagers Lift Highway Block After Assurance

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
October 29, 2026

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवा-अनपरा मार्ग पर मंगलवार रात खनहना में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। देर रात निरीक्षक डॉ ज्ञानेंद्र सिंह व तहसीलदार अभिषेक यादव के आश्वासन के बाद जाम खुल सका और आवागमन बहाल हुआ।
मृतक के परिजन चतरी निवासी लखपति यादव ने मोरवा पुलिस को बताया कि उनके बड़े पिता रामलल्लू यादव पिता स्व. अमरोल यादव उम्र 35 वर्ष पीटासी स्थित पेट्रोल पंप पर काम करते थे। देर रात उनके भतीजे सूरज कुमार यादव ने फोन पर सूचना दी कि खनहना में रामलल्लू यादव का एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद वह खनहना पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि दुर्घटना में रामलल्लू यादव के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उनकी मौत हो गई और उनका शव सड़क किनारे पड़ा था। लखपति यादव ने पुलिस बताया कि किसी अज्ञात ट्रेलर चालक ने हादसे को अंजाम दिया है।
उनके साथ बाइक पर मौजूद राजकुमार रजक पिता शोभनाथ रजक उम्र 26 वर्ष और करण कुमार रजक पिता कमला प्रसाद रजक उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी खनहना भी गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत भेजा गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देर रात करीब 12 बजे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट,महीनों से खड़ी बसें हटेंगी,और कई बदलाव
घटना से नाराज ग्रामीणों ने एनएच मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मोरवा निरीक्षक डॉ ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। देर रात तक पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही। इसके बाद तहसीलदार अभिषेक यादव भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को उचित मुआवजा एवं रेड क्रॉस सोसाइटी से आर्थिक मदद भी दिलवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया जा सका। पुलिस ने मृतक के परिजनों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रेलर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
November 10, 2026
दुर्घटना विस्तार सिंगरौली जिले के पन तैसी गांव में एक कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक नवजात शिशु भी शामिल है। हादसे के संबंध में एसडीएम सुरेश जाटव ने बताया कि कल रात करीब 8 बजे हमें सूचना मिली कि सिंगरौली के पन तैसी […]
November 10, 2026
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बैढ़न थाना क्षेत्र की गोभा पुलिस चौकी अंतर्गत बरहपान गांव में अचानक एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद चार लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और […]
November 8, 2026
बच्चों की तबीयत बिगड़ी विस्तार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में तिरंगा यात्रा के दौरान 12 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। प्रतिभागियों ने इसके लिए गर्मी, उमस, प्यास और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने को जिम्मेदार ठहराया। यह घटना बुधवार को हुई। कृषि एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह के विधानसभा क्षेत्र में आयोजित […]
