सिंचाई पानी की मांग पर किसानों का आंदोलन तेज:अनूपगढ़ बाजार पूरी तरह बंद; एडीएम कार्यालय पर भारी पुलिस बल – Anupgarh-farmers-protest-irrigation-water-indira-gandhi-canal-market-closed

सांकेतिक तस्वीर। AI
October 31, 2026

सांकेतिक तस्वीर। AI
इंदिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण में पर्याप्त सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में बुधवार को श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ का बाजार पूरी तरह बंद रहा। क्षेत्र में चाय की दुकानों से लेकर बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों, निजी स्कूलों और आम लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर किसानों की मांगों का समर्थन किया है।
एडीएम कार्यालय पर बढ़ा सुरक्षा घेरा
सिंचाई पानी की मांग कर रहे किसान गत 21 सितंबर से एडीएम कार्यालय के बाहर अनवरत धरना दे रहे हैं। किसानों द्वारा प्रशासनिक कार्यालय की तालाबंदी करने की चेतावनी दिए जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। एडीएम कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे परिसर की बैरिकेडिंग की गई है और पुलिसकर्मी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
आठ बारी पानी की प्रमुख मांग
आंदोलनकारी किसान नहरी क्षेत्र में आठ बारी सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने की मांग पर अड़े हैं। सिंचाई विभाग ने पांच बारी पानी देने पर सहमति जताई थी, लेकिन किसान जल नियमन पर स्पष्ट व्यवस्था चाहते हैं। पर्याप्त पानी न मिलने से सावणी की फसलें प्रभावित हुई हैं, जिससे हाड़ी सीजन के दौरान सरसों की बुवाई पर भी विपरीत असर पड़ने का खतरा है।
ये भी पढ़ें- बालाजी धाम का हवाई सपना क्यों टूटा?: ढोल-नगाड़ों से शुरू हुई सेवा पहली उड़ान के बाद बंद, जानिए वजह
किसानों की मांग है कि नहरों में पर्याप्त पानी देकर सिंचाई व्यवस्था स्पष्ट की जाए। फिलहाल अनूपगढ़ का बाजार पूरी तरह बंद है और एडीएम कार्यालय के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। अब सभी की नजर दोपहर में होने वाली किसान सभा पर टिकी हुई है।
November 8, 2026
घायल अपराधियों को अस्पताल ले जाती पुलिस विस्तार पंजाब सीमा से सटे प्रदेश के श्री गंगानगर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस से बचने के लिए भाग रहे पांच बदमाश धींगतानिया पुल से नीचे गिर गए और घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सादुलशहर के […]
November 8, 2026
राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर में पुलिस ने पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी का स्लीपर नेटवर्क तैयार करने की कथित साजिश का खुलासा किया है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर रायसिंहनगर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए स्थानीय युवाओं को जोड़कर सीमावर्ती इलाकों […]
November 8, 2026
पाकिस्तान सीमा से सटे संवेदनशील जिले श्रीगंगानगर में आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर पुलिस ने आम लोगों के लिए प्रतिबंधित सेना की नई डिजिटल पैटर्न कॉम्बैट यूनिफॉर्म के नकली कपड़े की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त छापेमारी में सेना की कॉम्बैट यूनिफॉर्म से मिलता-जुलता कपड़ा, जूते, फीते, टोपी और सेना से […]
